Betul Today News: लाड़ली बहनों पर अत्याचार नहीं रुका तो होगा जनआंदोलन
बैतूल में महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
|
Betul Today News: बेटी बचाओ अभियान के तहत जिला महिला कांग्रेस ने प्रदेश में लाड़ली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म और सामूहिक दुराचार की घटनाओं के खिलाफ मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के निर्देश पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
- ये भी पढ़ें: Betul Today News: भाजपा शासन में अपराधियों को खुली छूट, अपराधी बेखौफ व्यापारी असुरक्षित: निलय डागा
जिलाध्यक्ष शहर श्रीमती मोनिका निरापुरे (एडव्होकेट) के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश में बीते 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन इतने लंबे शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
- ये भी पढ़ें: Betul Daily News: शुगर मिल में देवास के मजदूर की मौत
प्रदेश में लाड़ली बहनों समेत मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म एवं उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिला कांग्रेस ने कहा कि यह घटनाएं शर्मनाक हैं, पूरे समाज और मानवता के लिए कलंक हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर पर आ गया है, जो बेहद चिंताजनक है।
महिला कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं नहीं रुकीं, तो संगठन जनआंदोलन करने को बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपते समय महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पुष्पा पेंद्राम, श्रद्धा करोले, भगवती घोरमाडे, सरस्वती निरापुरे, मोनू बडोनिया, संतोष दीवान पार्षद भगत सिंह वार्ड भी मौजूद रहे।