बड़ा हादसा टला: बस के ब्रेक फेल एक्सल टूटा चट्टान से टकराई

ड्राइवर की सूझबूझ से 20 यात्रियों की जान बची

Betul Accident News: बड़ा हादसा टला रविवार शाम की घटना है। NP TRANSPORT बस क्र.MP 48 P 0240 अचानक  बस का ब्रेक फेल होने के कारण और बस का एक्सल टूट गया। मामला हाईवे पर एक बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ताप्ती घाट के पास केरपानी चढ़ाई पर बस के ब्रेक फेल हो गए और एक्सल टूट गया। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। चालक कमल इवने ने तत्काल निर्णय लेते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। बस एक बड़े पत्थर से टकराकर रुक गई। खेड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीण पचौरी ने बताया कि निजी कंपनी की यह बस बैतूल से झल्लार की ओर जा रही थी। हादसे में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। बस का कांच ही टूटा। सभी यात्रियों को कंपनी की दूसरी बस से भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अगर बस नियंत्रित नहीं की जाती तो वह खाई में गिर सकती थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.