पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

BETUL MIRROR NEWS। जिले की कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा कदम उठाते हुए थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पिकनिक या मौत का सफर? बैतूल के झरनों में हर साल दोहराता खतरा, इस बार 16 साल का पीयूष बना शिकार

पुलिस अधीक्षक झरिया ने कहा कि इन तबादलों से थानों की कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आएगा, अपराध नियंत्रण में मजबूती मिलेगी और जनता को बेहतर व जवाबदेह पुलिसिंग का अनुभव प्राप्त होगा।

 तबादलों की सूची इस प्रकार है

  • मनोज उइके को थाना झल्लार से स्थानांतरित कर थाना रानीपुर का प्रभारी बनाया गया है।
  • वंशज श्रीवास्तव को चौकी मासोद से चौकी पाथाखेड़ा भेजा गया है।
  • उत्तमनंदन सत्कार को थाना बैतूल बाजार से थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • वहीद खान, जो अब तक पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी थे, उन्हें थाना झल्लार भेजा गया है।
  • नरेंद्र उइके को कोतवाली से थाना बैतूल बाजार भेजा गया है।
  • रणवीर सिंह राजपूत को थाना गंज से स्थानांतरित कर चौकी मासोद प्रभारी बनाया गया है।
  • सत्यप्रकाश सक्सेना को थाना आमला से स्थानांतरित कर थाना चोपना भेजा गया है।
  • राजेश सातनकर को थाना चोपना से थाना आमला का प्रभार सौंपा गया है।
  • सरविंद धुर्वे को थाना गंज से थाना भैंसदेही,
  • नीरज पाल को थाना भैंसदेही से थाना गंज भेजा गया है।

 प्रशासनिक कसावट और जनहित प्राथमिकता में

पुलिस अधीक्षक झरिया ने कहा कि यह बदलाव विभागीय संतुलन, जवाबदेही और दक्षता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे पुलिसकर्मियों के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, शिकायत निवारण और सेवा वितरण की गति तेज होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.