महुआ बिनने के विवाद में कुल्हाड़ी लेकर धमकाने के आरोप, चोपना थाने में मामला दर्ज
|
Betul Today News: जिले के चोपना थाना क्षेत्र में महुआ बीनने को लेकर पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। फरियादी विलास पिता विजय मंडल ने चोपना थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
- ये भी पढ़ें: कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को जमीन का कब्जा दिलाया
कि वह 17 अप्रैल को सुबह करीब 5:30 बजे अपने खेत में महुआ बीनने गया था। वह जब खेत में काम कर रहा था, तभी करीब 8 बजे उसका चाचा विनय हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और आते ही गालिया देने लगा।
कुल्हाड़ी लेकर विलास की ओर दौड़ा। विलास ने डर के मारे वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सीधे अपने घर जाकर माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।
विलास के अनुसार इस पूरी घटना की प्रत्यक्षदर्शी एक बुजुर्ग महिला भी हैं, जो उसी समय पास में महुआ बीन रही थीं। फरियादी ने बताया कि इससे पहले भी महुआ बीनने को लेकर विवाद हो चुका है और करीब आठ दिन पहले भी चोपना थाने में आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क: 79748 02996