CM Mohan Yadav : पहली बार मुलताई आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, होगा भव्य स्वागत
CM Mohan Yadav: Chief Minister Mohan Yadav will come to Multai for the first time, will get a grand welcome
|
CM Mohan Yadav : बैतूल। बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद बने दुर्गादास उइके को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय मामले) बनाए जाने पर जिलेवासियों सहित भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है। केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिले बैतूल पधार रहे दुर्गादास उइके का ऐतिहासिक स्वागत होगा।
भाजपा संगठन और जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले की सीमा खम्बारा टोल से लेकर मुलताई ,बैतूलबाजार, बडोरा चौक और बैतूल तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके के भव्य स्वागत की तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , जिले के पांचो विधायकों हेमंत खंडेलवाल, डा.योगेष पंडाग्रे, चंद्रषेखर देषमुख, महेन्द्रसिंह चौहान, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार सहित सभी नगरीय पंचायत निकायों के अध्यक्षो ने केन्द्रीय राज्यमंत्री के भव्य स्वागत की अपील जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओ से की है।
CM Mohan Yadav : पहली बार मुलताई आएगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, होगा भव्य स्वागत
यहां यहां होगा केन्द्रीय राज्यमंत्री का स्वागत – केन्द्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय मामले) डीडी उइके आज प्रातः 7 बजे नागपुर से मुलताई के लिए रवाना होगें। इस दौरान खम्बारा टोल ,कामथ, भाजपा कार्यालय मुलताई, बजरंग दल चौक , बस स्टैण्ड हाईस्कूल ग्राउंड मुलताई में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुलताई में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री भाजपा कार्यालय मुलताई में कार्यकर्ताओ की बैठक लेगें।
इसके बाद वे बैतूल के लिए रवाना होगें। केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके गृह जिले बैतूल में प्रथम आगमन पर परमंडल ,ससुन्द्रा चौक, पंखा चौक, बैतूलबाजार नाका चौक, बडोरा चौक, गेंदा चौक ,कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, लल्ली चौक, कोतवाली थाना चौक, मुर्गी चौक ,कालेज चौक, बाबू चौक, तॉगा स्टेण्ड गंज, कांतिषिवा चौक, एवं भाजपा कार्यालय बैतूल में भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आमजन द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।