कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा का दो दिवसीय दौरा, 8 बैठकों में होंगे शामिल
शाहपुर से सारनी और चिचोली से भीमपुर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
| |
Congress District President Nilay Daga’s two-day visit, will attend 8 meetings जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय विनोद डागा का दो दिवसीय सघन द्वारा कार्यक्रम 30 और 31 अगस्त को घोड़ाडोंगरी और आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के संगठन महामंत्री स्पेन्सर लाल से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरे के दौरान श्री डागा विभिन्न ब्लाकों और उपब्लाकों की बैठकों में शामिल होंगे तथा कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा शाहपुर पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पत्तौवापुरा में ब्लाक कांग्रेस की बैठक होगी। दोपहर 2 बजे मंगल भवन चोपना में उपब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम 4 बजे घोड़ाडोंगरी में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वे कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। इसके बाद राठौर मैरिज लॉन में ब्लाक कांग्रेस की बैठक होगी। शाम 6 बजे सारनी के शॉपिंग सेंटर में ब्लाक कांग्रेस की बैठक के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न होगा। रविवार 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे श्री डागा आदिवासी मंगल भवन चिचोली में शहर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे गोधना में ब्लाक कांग्रेस चिचोली ग्रामीण की बैठक होगी। शाम 5 बजे भीमपुर के मंगल भवन में ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी। दौरे का अंतिम पड़ाव शाम 7 बजे दामजीपुरा रहेगा, जहां उपब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। इस दौरे की सूचना समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को प्रेषित कर दी गई है।
