सोना रिकॉर्ड आसमान छुआ ₹96,587 पर पहुंचा
24 कैरेट के दाम एक दिन में ₹1,677 बढ़े
|
दिल्ली न्यूज़: सोने के दाम ने आज यानी 21 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,677 बढ़कर ₹96,587 पर बंद हुआ। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,910 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,049 बढ़कर ₹96,200 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,151 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
दिल्ली:
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,500 रुपए है।
मुंबई:
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
कोलकाता:
10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
चेन्नई:
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
भोपाल:
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,400 रुपए है।
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,425 रुपए बढ़कर 96,587 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,183 रुपए बढ़कर 96,200 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।