प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी सुसाइड नोट भी छोड़ा

Head constable hanged himself and left suicide note

बैतूल। पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगा ली। प्रधान आरक्षक बैतूल पुलिस लाइन में पदस्थ थे। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक छतरू सिंह इवने 56 साल पुलिस लाइन बैतूल में पदस्थ थे। वे बैतूल के समीप स्थित ग्राम रतनपुर के निवासी थे। आज सुबह लगभग 5 बजे उन्होंने खेत जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। फांसी पर लटका शव देखने के बाद उनके भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महकमे में पदस्थ प्रधान आरक्षक की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत प्रधान आरक्षक का शव फांसी से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को उतरवा कर पीएम के लिए भिजवाया गया। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। उनकी मलाजपुर मेले में ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं चिचोली थाने में आमद देने को कहा गया था। वहां से भी वे पिछली 5 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं थे। वह किसी बीमारी से पीड़ित थे। इधर एडिशनल एसपी कमला जोशी ने मीडिया को बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसे मर्ग जांच में लेकर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी बीमारी का उल्लेख किया है। साथ ही किसी को परेशान न करने और पीएम न कराए जाने का लेख किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.