प्रधानमंत्री की दिवंगत मॉ पर अशोभनीय टिप्पणी से महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने फूंका राहूल गांधी का पूतला

Mahila Morcha protested against the indecent comment of the Prime Minister on the late mother भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की दिवंगत माता जी के लिए वोट अधिकार यात्रा के तहत बिहार में इंडी गठबंधन के नेताओ के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अशोभनीय टिप्पणी से नाराज भाजपा महिला मोर्चा ने भारी संख्या में शामिल होकर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए गंज बस स्टैण्ड के पास नव संचालित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने राहूल गांधी का पूतला फंूका और जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: कोई भी गरीब भूखा न रहे, इस संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैतूल में किया दीनदयाल रसोई का शुभारंभ

प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि बिहार में भाजपा और एनडीए के बढते जनाधार को देखकर कांग्रेस के नेता मानसिक संतूलन खो बैठे है प्रधानमंत्री जी की माता जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस के वास्तविक चेहरे को सामने लाने वाली है।

ये भी पढ़ें: टिगरिया रोड पर शुभारंभ हेरिटेज फेज-2 का भव्य शुभारंभ

श्री पंवार ने कहा कि नफरत की आग में जलने वाले इंडी गठबंधन के नेताओ का मौन प्रधानमंत्री जी की माता के अपमान पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे 

यह सिर्फ मोदी जी की माताजी का अपमान ही नही संपूर्ण मात्र शक्ति का अपमान है। इस अपमान से महिलाओ में आक्रोश है लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादवइ स अपमान को अपना मौन समर्थन दे रहे है।

ये भी पढ़ें: कोरकू समाज की बैठक में पर्ची प्रणाली से तय हुआ जिलाध्यक्ष पद का नाम

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा शुरूआत से ही महिलाओं का अपमान करने वाली रही है। बिहार में जिस तरह से मोदी जी की माता जी के लिए टिप्पणी की गई वह सभ्य समाज में स्वीकार्य नही है। हार को सामने देखकर राहूल गांधी व इंडी गठबंधन के नेता बौखलाकर अनर्गल टिप्पणीयां कर रहे है। इसी टिप्पणी के आक्रोश में आज राहूल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, जिला मंत्री वर्षा गढेकर, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ,मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, रिंकू सिनोटिया, नीतू गुप्ता, पुष्पा खाडे, मधु पाटनकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, महेश राठौर, कैलाश धोटे, वरूण धोटे, पवन याव, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, आठनेर नपाध्यक्ष सुषमा जगताप,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लाजवंती नागले, सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे सहित महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य सहित बडी संख्या में उपस्थित रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.