भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे 

प्रूफ रेंज में आदिवासी ग्राम नहीं होंगे विस्थापित 

Former MLA of Ghoradongri Mangal Singh Dhurve met BJP state president Hemant Khandelwal प्रूफ रेंज विस्तार के विरोध और विस्थापन की आशंकाओं के बीच अब आदिवासी क्षेत्रों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर घोड़ाडोंगरी विधानसभा के प्रभावित ग्रामों की चिंता उनसे साझा की।
मंगल सिंह धुर्वे ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि प्रूफ रेंज विस्तार और नए फायरिंग रेंज निर्माण की खबरों ने ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। इनमें विशेष रूप से टेमरामाल, टेमरा रैयत, खदारा, रामपुरमाल, मलाजपुर, चिचोली, चिखली, धप्पा, सेहरा, झारकुंड और खदडू गांव शामिल हैं।
इन गांवों के लोग पिछले कई दिनों से विस्थापन की आशंका को लेकर आंदोलन और विरोध जता रहे हैं। मंगल सिंह धुर्वे की बात सुनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि प्रूफ रेंज विस्तार निरस्त कराने की कोशिश करेंगे, और किसी भी गांव को विस्थापन की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े ऐसा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन गांवों की सुरक्षा और अस्तित्व को कोई खतरा नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य स्तर पर इस मामले को गंभीरता से रखा जाएगा और ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रूफ रेंज विस्तार की खबरें सामने आने के बाद जिले में विरोध की लहर उठी थी। बैतूल, चिचोली, घोड़ाडोंगरी और आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रैली निकाली थी और विस्थापन विरोधी ज्ञापन सौंपा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र ने इस विवाद को और गहरा दिया था।अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके गांव सुरक्षित रहेंगे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.