गंज अंडरब्रिज हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल
| |

यह भी पढ़ें
News। गंज अंडरब्रिज हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल शनिवार दोपहर बैतूल के गंज अंडरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत एक ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। शकील को इलाज के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शकील के परिजन अब उसके शव को वापस जिला अस्पताल ला रहे हैं। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी ज्योति ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पहले बाइक, फिर दो कारें चपेट में ट्रक गंज से बडोरा की ओर जा रहा था। अंडरब्रिज पर उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और करीब 5 फीट तक घसीटता रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत शकील को ट्रक के नीचे से निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद भी ट्रक रुका नहीं। उसने आगे से आ रही दो कारों को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद अंडरब्रिज पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसके खिलाफ रैश ड्राइविंग और दुर्घटना की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।
