सोशल मीडिया पर उठी आवाज़ से भड़के प्रतिनिधि, पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता
| |
सुखनंदन उइके/भीमपुर। ग्राम पंचायत रंभा में रविवार को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि के बीच विवाद का मामला सामने आया। ग्रामीण अपने अधिकारों की मांग को लेकर पंचायत भवन पहुँचे थे, लेकिन जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति से वे नाराज़ हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी।
ये भी पढ़ें: बैतूल बनेगा खेलों का हब: केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके
जनप्रतिनिधि का आरोप है कि इस कदम से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुँची, जिस पर उन्होंने थाना झल्लार में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: गंज पुलिस की दबिश: पाँच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
वहीं, ग्रामीणों ने साफ किया कि उन्होंने कोई अफवाह नहीं फैलाई, बल्कि केवल अपने अधिकारों को लेकर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से ब्लैकमेलिंग… कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधि ने उनसे अभद्र भाषा में बातचीत की, जिसका ऑडियो रिकॉर्ड पुलिस को सौंपा गया।
ये भी पढ़ें: शाहपुर पुलिस बनी देवदूत: ट्रैवलर्स हादसे में 30 महिलाओं की जान बचाई
मामले को शांत कराने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को गुरुवार को थाने बुलाया, जहाँ आपसी समझौता कराया गया। समझौते के अनुसार भविष्य में यदि कोई समस्या होती है तो ग्रामीण उसे नियमानुसार पंचायत अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी प्रसारित नहीं करेंगे।थाना रंभा बिट प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि पंचायत से जुड़े छोटे-छोटे विवाद आपसी संवाद से गाँव में ही सुलझाएँ। थाने की ओर तभी रुख करें जब मामला पंचायत स्तर पर हल न हो सके।
