उप मुख्यमंत्री के आश्वासन पर खत्म हुई संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल

Mirror News: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी गई। बैतूल जिले के अध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया संघ की विभिन्न मांगों को लेकर 22 अप्रैल 2025 से प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारी हड़ताल पर थे।

उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संघ पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों जैसे अप्रेजल, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, समकक्षता निर्धारण, ग्रेज्युटी, अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाश सहित अन्य मुद्दों पर यथोचित कार्यवाही का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश द्वारा हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल समाप्ति की जानकारी उप मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. सलोनी सिडाना, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.