छात्र ने लगाया 3 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस अधीक्षक से शिकायत
| |

Betul mirror News। ग्राम मालोर थाना मोहदा के 22 वर्षीय छात्र संजू / प्रेमलाल मरकाम ने एसपी को आवेदन देकर शिकायत की है कि उसे झूठे केस में फंसाने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। युवक का आरोप है कि अनावेदक शिवदास कवडे उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं और तीन लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं।
चिचोली SBM घोटाला: SIT ने छिंदवाड़ा से दबोचे दो आरोपी
छात्र संजू मरकाम ने अपने आवेदन में बताया कि 27 अप्रैल 2025 को गदाखार की युवती ने उसे फोन कर कहा कि वह अपने कपड़े और बैग लेकर घर से निकल चुकी है और अब उसके साथ रहना चाहती है। छात्र ने उसे गदाखार से लेकर अपने गांव मालोर लाया और रात को अपने घर में रुकवाया। 28 अप्रैल को छात्र का पेपर बैतूल के जेएच कॉलेज में था, इसलिए वह परीक्षा देने चला गया और युवती को मालोर में ही छोड़ दिया। युवती ने खुद अपने पिता को फोन कर कहा कि वह अपनी मर्जी से संजू के घर आई है और गुमशुदगी की रिपोर्ट न लिखवाएं।
किसान की सड़क हादसे में मौत: परिवार में मातम
1 मई को जब छात्र वापस मालोर आया तो युवती के पिता शिवदास जीप लेकर पहुंचे। उन्होंने बेटी से मिलने की बात कहकर उसके हाथ में 300 रुपये दिए और कहा कि चिंता मत कर, तेरी शादी अच्छे से कर देंगे। फिर जैसे ही छात्र उन्हें विदा करने बाहर गया, उन्होंने युवती को जबरदस्ती जीप में बैठाया और गाड़ी लेकर चले गए। इसके दो दिन बाद 2 मई को चिचोली थाना में छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। छात्र ने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है और यह पूरा मामला उसकी जिंदगी खराब करने की साजिश है।
