तेज बारिश में जोखिम बना जानलेवा: चोपना पुलिस और गोताखोरों ने बचाई दो युवकों की जिंदगी

Risk became fatal in heavy rain: Chopna police and divers saved the lives of two youths जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को ग्राम बटकी डोह (थाना चोपना) क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

ये भी पढ़ें: आईटीआई में बढ़ी बेटियों की भागीदारी, बैतूल पूरे प्रदेश में अव्वल

सारणी निवासी दो युवक कार समेत उफनाई नदी के रपटे पर बह गए, लेकिन पुलिस और ग्रामीण गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच गई।

हादसे का घटनाक्रम

सारणी निवासी कबीर सिंदूर (26) और हंसराज सिंदूर (27) वैगनआर कार से नेविगेशन के सहारे ग्राम नारायणपुर में देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: फरार वारंटियों पर भैंसदेही पुलिस का शिकंजा – चार आरोपी दबोचे गए

रास्ते में तेज बारिश के कारण नदी का रपटा उफान पर था। जोखिम उठाते हुए जैसे ही उन्होंने कार से रपटे को पार करने का प्रयास किया, वाहन तेज बहाव में बह गया।

पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

घटना की सूचना मिलते ही थाना चोपना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

ये भी पढ़ें: बैतूल बनेगा खेलों का हब: केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके

पूर्व से सतर्क स्थानीय गोताखोर टीम और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार को पानी का बहाव कम होने पर बाहर निकाला जाएगा।

इनका रहा सराहनीय योगदान

रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना चोपना पुलिस स्टाफ – निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई राजेश कलम, एएसआई बलिराम बमनेले, एएसआई विनोद इवने और आरक्षक कमलेश उयके सहित स्थानीय गोताखोर दिलीप घरामी, शंकर सिकदार, चितरंजन सिकदार, सत्तोंजीत घरामी और अभिषेक सिकदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुछ दिन पहले भी हुई थी घटना

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 लोग नदी में बह गए थे। उस दौरान भी चोपना पुलिस और ग्रामीणों ने 3 लोगों की जान बचाई थी। उस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम और ग्रामीणों को सम्मानित किया था।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने नागरिकों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान किसी भी हालत में नदी-नालों व रपटों को पार करने का जोखिम न लें। उन्होंने कहा – सिर्फ एक चूक आपकी जान को खतरे में डाल सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और पुलिस को सहयोग दें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.