शटर तोड़कर दुकानों में घुसे चोर दो दुकानों में चोरी, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर ले उड़े
| |

Betul News: चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के निवास के समीप स्थित आकाश इलेक्ट्रॉनिक्स और एक गल्ला दुकान में चोरी हुई। आकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक राजेश कावड़कर की दुकान से चोर तीन दिन की कमाई के साथ सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गल्ला व्यापारी सुभाष साहू की दुकान से चोरों ने शटर का कुंदा तोड़कर प्रवेश किया। यहां से लगभग 6,000 रुपए के सिक्के चोरी हुए। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
