Betul Accident : मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे 47 के सोनाली जोड़ पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

Betul Accident: A speeding car hits a cyclist at Sonali joint of Multai Nagpur National Highway 47, three injured

Betul Accident : मुलताई। मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे 47 के सोनाली जोड़ पर एक तेज रफ्तार कार का कहर दिखाई दिया। जिसने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते उसके पैर में गंभीर रूप से चोट। आई वही इस दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गए। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर मारने के बाद रुक भी नहीं और कार चालक भाग निकला।

वही लोगों को घायल देख राहगीरों ने 108 एंबुलेंस पर सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस पर तैनात पायलट राकेश नागवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि सायकल सवार व्यक्ति अपने खेत से वापस आ रहा था तभी यह हादसा हो गया। (Betul Accident)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.