Betul Accident : मुलताई में एक और हादसा, दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर से 6 लोग घायल, 1 गंभीर
Betul Accident: Another accident in Multai, 6 people injured, 1 seriously due to massive collision between two bikes
|
Betul Accident : बैतूल जिले के मुलताई के प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र के घाट बिरोली गांव के पास कल यानी रविवार को देर रात दो बाइक की आपस में भिड़ंत होने से हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिसमें से 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए मुलताई अस्पताल लेकर गई।
जानकारी के मुताबिक, सेमरिया गांव निवासी पीयूष पिता तेजी राम चौधरी (18) कल घाट बिरोली जा रहा था। इसी बीच घाट बिरोली से वापस अपने गांव पांढरी जा रही बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। उस बाइक पर लोकेश कवड़कर, संदीप कवड़कर और एक अन्य सवार थे। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए है, जबकि 1 को गंभीर चोट आई है। (Betul Accident)
Betul Accident : मुलताई में एक और हादसा, दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर से 6 लोग घायल, 1 गंभीर
सूचना मिलने पर परिजन ने संदीप कवड़कर को पांढुर्णा अस्पताल इलाज के लिए ले गए, और पीयूष, लोकेश और अन्य को ईएमटी हरिराम सातपुते, पायलट जितेंद्र मगरदे, जननी पायलट दीपक पाल और बैतूल मासोद की एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Betul Accident)