Betul Ki Khabar: भारतीय सेना से रिटायर जवान का मालवी सेन समाज ने किया सम्मान

Betul Ki Khabar: Malvi Sen community honored retired Indian Army soldier

Betul Ki Khabar: बैतूल। मालवी सेन समाज संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष लखनलाल मालवी के मार्गदर्शन में 3 अगस्त शनिवार को भारतीय सेना से रिटायर होकर आए महदगांव निवासी शिवराज उच्चसरे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संत सेन शिरोमणि महाराज की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के ओमप्रकाश बघेल, नारायण प्रसाद बघेल, ललित बघेल, प्रहलाद रोशन लाल खेड़ले, गणेश साहने, दिनेश खेड़ले, पवन साहने, मनोज मालवी, संजय कसरादे, विभीषण उच्चसरे, जीवन उच्चसरे, पंकज साहने, अशोक साहने, एडवोकेट राहुल मालवी, रोहित मालवी, कुशेन्द्र मन्नासे, मथुरा प्रसाद, जयसिंहपुरे, जितेंद्र नरेले, ऋषि कुमार उच्चसरे चांदबेहड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने बताया शिवराज उच्चसरे भारतीय सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवाओं और समर्पण को सम्मानित करने के लिए मालवी सेन समाज ने यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.