Betul Ki Taza Khabar: खापा खतेड़ा में दर्जनों मोर की मौत से गांव में फैली दहशत

Betul Ki Taza Khabar: Panic spread in the village due to the death of dozens of peacocks in Khapa Khatera.

Betul Ki Taza Khabar: मुलताई। विकास खंड के ग्राम खापा खतेड़ा के खापा में एक खेत के पास दर्जनों मृत मोर ग्रामीणों को मिले हैं। बताया जा रहा है कि यहां लगातार मरी अवस्था में मोर मिल रहे हैं। जिन्हें कुत्ते अपना निवाला बना रहे हैं। वहीं कुछ मोर के शव सड़ भी चुके है। इस पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों ने आज ही वन विभाग के अधिकारी को की है। ग्रामीणों का कहना है कि मोर की मौत क्यों हो रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

लगभग एक से डेढ़ एकड़ के दायरे में एक दर्जन से ज्यादा मोर के शव पड़े हुए हैं। इधर आशंका जताई जा रही है कि यहां मोर का शिकार किया जा रहा है। ग्रामीण वीर सिंह ठाकुर ने बताया की जब वे सुबह खेत की तरफ गए तो उन्हे खेत के समीप मृत अवस्था में मोर पड़े दिखे। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के रेंजर नितिन पवार को इसकी सूचना दी थी। (Betul Ki Taza Khabar)

Betul Ki Taza Khabar: खापा खतेड़ा में दर्जनों मोर की मौत से गांव में फैली दहशत

वीर सिंह ने बताया कि कल कुछ ग्रामीणों ने यहां मोर के शव देखे थे। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस ओर जाने से भी डर रहे हैं। उनको लग रहा है कि कोई जंगली जानवर मोर का शिकार कर रहा है। इसलिए वह इस और नहीं जा रहे हैं। इधर मोर के शिकार की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि एक साथ इतनी संख्या में मृत मोर का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। (Betul Ki Taza Khabar)

इधर वन विभाग के रेंजर नितिन पवार का कहना है की सूचना पर एक टीम मौके पर भेजी गई थी। सर्च करने पर 4 मोर के शव मिले हैं। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुलताई लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि उनकी मौत कैसे हुई है। (Betul Ki Taza Khabar)

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.