Betul News: गांधी पब्लिक और सेंट थेरिस डॉन बॉस्को ने किया फाइनल में प्रवेश

Betul News: Gandhi Public and St. Therese Don Bosco entered the finals

Betul News: बैतूल। गो टर्फ स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित इंटरस्कूल फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले गए। दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी रहे, जिसमें गांधी पब्लिक स्कूल और सेंट थेरिस डॉन बॉस्को ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

पहले सेमीफाइनल में गांधी पब्लिक स्कूल का मुकाबला श्री विनायकम पब्लिक स्कूल से हुआ। गांधी पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री विनायकम पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराया। गांधी पब्लिक स्कूल की टीम की ओर से अनिल, प्रांजल, कार्तिकेय, और हंसराज ने एक-एक गोल किया, जबकि श्री विनायकम पब्लिक स्कूल के लिए अर्जुन पटेल ने एकमात्र गोल किया।

Betul News: गांधी पब्लिक और सेंट थेरिस डॉन बॉस्को ने किया फाइनल में प्रवेश

मैच के दौरान गांधी पब्लिक स्कूल ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीमवर्क का परिचय दिया। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट थेरिस डॉन बॉस्को का सामना सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल से हुआ। सेंट थेरिस डॉन बॉस्को ने कड़े मुकाबले में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। इस मैच में सेंट थेरिस डॉन बॉस्को की ओर से प्रिंस यादव ने एकमात्र गोल किया। यह मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा और अंत में सेंट थेरिस डॉन बॉस्को ने अपने दृढ़ निश्चय और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत दर्ज की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.