Betul Samachar : पारसडोह धनोरा रोड पर शार्ट सर्किट से बाइक जलकर हुई खाक
Betul Samachar: Bike burnt to ashes due to short circuit on Parsdoh Dhanora Road
| |
Betul Samachar : प्रभात पट्टन। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत पारसडोह धनोरा रोड पर बुधवार शाम अचानक से एक 275000 कीमत की करिश्मा बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। बाइक में आग लगने की सूचना पर आठनेर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
प्राप्त जानकारी अनुसार आठनेर निवासी शुभम सोनारे अपनी 8 से 10 दिन पहले ली हुई करिश्मा बाइक लेकर पारसडोह डेम की ओर जा रहा था। कि तभी पारसडोह धनोरा रोड पर अचानक से बाइक में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। (Betul Samachar)
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आठनेर नगर पालिका से फायर टीम में दिनेश लहरपूरे और संदीप मानकर ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि करिश्मा बाइक 275000 की थी, जो की पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। (Betul Samachar)
