भैंस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

BETUL MIRROR NEWS। शनिवार को सारणी थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में ग्राम बेलोन्द निवासी 45 वर्षीय महिला फुलिया बाई पति सुरजू कसदे की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब फुलिया बाई अपने दामाद रामदीन के साथ बाइक से बैंक जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सारणी के समीप अचानक एक आवारा भैंस ने चलती बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठी फुलिया बाई सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बैतूल लाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पिकनिक या मौत का सफर? बैतूल के झरनों में हर साल दोहराता खतरा, इस बार 16 साल का पीयूष बना शिकार

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

आवारा पशुओं से बढ़ रही दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

 पीड़ित परिवार की प्रतिक्रिया

मृतका के दामाद रामदीन ने कहा, हम बैंक के काम से जा रहे थे। अचानक भैंस बीच सड़क में आ गई। बाइक संभाल नहीं पाया और मां गिर गईं। हमने तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन वह नहीं बच सकीं।

ये भी पढ़ें: गंज मंडल के 40 बूथों पर करीब एक हजार नें सुनी पीएम मोदी की मन की बात

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.