कोरकू समाज की बैठक आज

महा पूजा की रूपरेखा पर होगी चर्चा

Korku society meeting today कोरकू समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज 31 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे मुठवा धाम शहीद भवन बैतूल में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रति वर्ष अनुसार फरवरी माह में होने वाली महा पूजा 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आईटीआई में बढ़ी बेटियों की भागीदारी, बैतूल पूरे प्रदेश में अव्वल

इसके साथ ही ताप्ती कॉन्जर्वेशन के मुद्दे पर भी विशेष विचार-विमर्श होगा। बैठक में समाज के नये जिला अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की जाएगी ताकि समाज को सही और उचित मार्गदर्शन मिल सके।

ये भी पढ़ें: तेज बारिश में जोखिम बना जानलेवा: चोपना पुलिस और गोताखोरों ने बचाई दो युवकों की जिंदगी

समाज के वरिष्ठजन, विभिन्न संगठनों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, कर्मठ कार्यकर्ता और समाजसेवी इस बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: बैतूल में कांग्रेस को मजबूत करने निकले निलय विनोद डागा

हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक एवं आकास जिलाध्यक्ष बंडू लिखितकर ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, क्योंकि यह बैठक समाज के भविष्य और आगामी कार्यक्रमों के लिए अहम साबित होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.