बैतूल में कांग्रेस को मजबूत करने निकले निलय विनोद डागा

संगठन को गति देने 1 और 2 सितंबर को विभिन्न ब्लाकों में करेंगे मैराथन दौरा, दो दिन में लेंगे 8 बैठके

Nilay Vinod Daga set out to strengthen the Congress in Betul जिले में संगठन को सशक्त करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय विनोद डागा 1 और 2 सितंबर को बैतूल जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं उपब्लॉक कांग्रेस इकाइयों के दौरे पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: तेज बारिश में जोखिम बना जानलेवा: चोपना पुलिस और गोताखोरों ने बचाई दो युवकों की जिंदगी

इस दो दिवसीय दौरे में निलय विनोद डागा जिले के कुल आठ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों में भाग लेंगे, जहां वे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे और आगामी रणनीति की दिशा तय करेंगे।

ये भी पढ़ें: आईटीआई में बढ़ी बेटियों की भागीदारी, बैतूल पूरे प्रदेश में अव्वल

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री स्पेंसर लाल से मिली जानकारी के अनुसार, उनके दौरे की शुरुआत 1 सितंबर को दोपहर 11.45 बजे दुनावा में उपब्लाक कांग्रेस की बैठक से होगी।

ये भी पढ़ें: फरार वारंटियों पर भैंसदेही पुलिस का शिकंजा – चार आरोपी दबोचे गए

इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मुलताई के आशीर्वाद लॉन में मुलताई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक होगी। दोपहर 2 बजे तिवरखेड़ के ठाकरे मंगल भवन में प्र.पट्टन ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कोरकू समाज की बैठक आज

इसके बाद दोपहर 3 बजे आष्टा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मासोद उप ब्लॉक की बैठक होगी। दूसरे दिन 2 सितंबर को निलय विनोद डागा दोपहर 12.15 बजे कोथलकुंड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपब्लॉक सावलमेढ़ा की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे उमा लॉन शिव मंदिर रोड भैंसदेही में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, शाम 4.30 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोरदेही उपब्लॉक की बैठक खेड़ली बाजार में आयोजित होगी तथा अंतिम चरण में शाम 6 बजे माथनकर लान आमला में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शिरकत करेंगे। निलय डागा का यह दौरा कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिसमें वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल देंगे। यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट किया जाएगा। श्री डागा द्वारा लगातार जिलेभर में किए जा रहे सक्रिय प्रयासों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। संगठन की मजबूती के लिए उनका यह सघन कार्यक्रम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.