बैतूल में यात्री बसों और सवारी वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

39 वाहनों पर चालान, 26 हज़ार का जुर्माना वसूला

Traffic police took a big action on passenger buses and passenger vehicles in Betul जिला यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में यात्री बसों और सवारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन तथा यातायात प्रभारी गजेंद्र कैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें: जनता को मिलेगी जाम से राहत, कलेक्टर सूर्यवंशी ने संभाली कमान

शहर के प्रमुख क्षेत्रों – गेंदा चौक, पेट्रोल पंप चौक और बस स्टैंड पर की गई इस सघन चेकिंग में बसों, ऑटो, मैजिक, कार और दोपहिया वाहनों की गहन जाँच की गई।

दस्तावेज़ों के साथ-साथ वर्षा ऋतु को देखते हुए वाहनों के वाइपर, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, हेड लाइट, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र की स्थिति भी परखी गई।

मौके पर चालानी कार्रवाई

23 बसों पर चालान – 12,500

07 ऑटो पर चालान – 8,000

04 कारों पर चालान – 2,000

02 मैजिक पर चालान – 2,000

03 मोटरसाइकिल पर चालान – 1,500 कुल 39 वाहनों से 26,000 का समन शुल्क वसूल किया गया।

बस संचालकों को चेतावनी

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सभी बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और संचालकों को हिदायत दी कि –

क्षमता से अधिक सवारियाँ न बैठाएँ।

बसों की छत पर सामान न रखें।

वाइपर, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट हमेशा दुरुस्त रखें।

आगे भी चलेगा अभियान

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आगे भी नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.