जनता को मिलेगी जाम से राहत, कलेक्टर सूर्यवंशी ने संभाली कमान

व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने व ट्रैफिक सुचारू रखने के निर्देश

People will get relief from traffic jam, Collector Suryavanshi took charge शहर की व्यस्त सड़कों पर लगने वाले जाम और गड्ढों से जल्द ही राहत मिलने वाली है। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रही व्हाइट टॉपिंग सड़क के काम का शुक्रवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: बैतूल में पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सड़क निर्माण काम न केवल तय समय में बल्कि पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए। कलेक्टर सूर्यवंशी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य से जनता को परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: पेड़-पौधे ही हमारे सुखी जीवन का आधार : एसडीएम

इसके लिए सड़क के शोल्डर भराव का काम जल्द पूरा करने के आदेश दिए। साथ ही यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि ट्रैफिक का संचालन बिना किसी रुकावट के किया जाए, ताकि नागरिकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप ने बचाई घायल गाय की जान

उन्होंने नगर पालिका को भी चेताया कि स्थाई और अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएँ। वहीं, एमपीईबी से समन्वय कर बिजली पोल शिफ्टिंग का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

ये भी पढ़ें: सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!

गौरतलब है कि थाना कोतवाली से लल्ली चौक तथा जेल मार्ग से चौपाटी तक व्हाइट टॉपिंग सड़क का काम प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें: लेडदा नदी में उफान, रेत से भरा ट्रैक्टर बहा

काम पूरा होने पर इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुव्यवस्थित और टिकाऊ सड़क की सुविधा मिलेगी।निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्री सतीश मत्सेनिया, एसडीओ लोक निर्माण विभाग श्री डी.एस. परमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.