सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!

Satpura’s Tiger becomes guest of the village! बैतूल ज़िले के सालीमेट और बोडीपानी गाँव इन दिनों “टाइगर-अलर्ट मोड” पर हैं। वजह? साहबजादे बाघ महाराज पिछले चार दिन से गाँव-गाँव चक्कर काट रहे हैं।

मक्के के खेत में जब बाघ जी ‘जंगली सुअर’ का पीछा करते हुए पहुँचे, तो किसानों की हालत वैसी हो गई जैसे एग्ज़ाम हॉल में मोबाइल लेकर पकड़े जाएँ!

गाँव वालों का कहना है – हमारी गाय-भैंसें घर के बाहर बँधी रहती हैं… अगर बाघ ने ‘फ्री होम डिलीवरी’ समझ लिया तो?

वन विभाग ने भी मुनादी करवा दी – रात को आग जलाओ, खेत में अकेले मत जाओ और मवेशियों को VIP सिक्योरिटी दो।

रेंजर साहब बोले – जंगल पास है तो टाइगर का आना नैचुरल है। टीम अलर्ट पर है, आप भी अलर्ट रहिए।

इस तरह गाँव में इन दिनों बाघ से ज़्यादा चर्चा “बाघ आया क्या?” वाली है।

ये भी पढ़ें: बैतूल में पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

ये भी पढ़ें: आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप ने बचाई घायल गाय की जान

ये भी पढ़ें: पेड़-पौधे ही हमारे सुखी जीवन का आधार : एसडीएम

ये भी पढ़ें: लेडदा नदी में उफान, रेत से भरा ट्रैक्टर बहा

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.