डहरगांव में दहशत की रात, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस

गांव के दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

News/ डहरगांव में आधी रात को पाइप और लोहे की रॉड से हुई तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण करते ही दिए अनुशासन और स्वच्छता के निर्देश

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने बलवा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: मोहदा थाना क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिगत अपमान को लेकर बवाल

मामला 10 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे का है, जब डहरगांव निवासी अनिता हजारे के घर में आरोपी शैलेन्द्र पवार अपने साथियों के साथ घुस आया। आरोपियों ने पाइप और लोहे की रॉड से मारपीट कर घर का सामान और कार के शीशे तोड़ दिए।

ये भी पढ़ें: पंचायती राज जिंदाबाद सुजाता–पंकज और पंचायत राज

पीड़िता ने अगले दिन कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 815/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 190, 191(2), 324(4) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने 12 अगस्त को आरोपी शैलेन्द्र पवार 34 साल निवासी ग्राम रोंढा और पंकज पवार 24 साल निवासी भडुस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय भलावी, प्रधान आरक्षक शिव, आरक्षक रोहित नवरेती, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक कुलदीप भाटे और आरक्षक अनिल बेलवंशी की विशेष भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.