मोहदा थाना क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिगत अपमान को लेकर बवाल
एक हफ्ते के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
| |

Ruckus over assault, molestation and caste-based insult in Mohada police station area ग्राम कौड़िया की फरियादी महिला कलावती ने मोहदा थाना क्षेत्र में अपने साथ हुई मारपीट, छेड़छाड़, जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: डहरगांव में दहशत की रात, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस
इस मामले में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा और समस्त आदिवासी विकास संगठन के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप धुर्वे के नेतृत्व में ग्रामीण मोहदा थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें: एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण करते ही दिए अनुशासन और स्वच्छता के निर्देश
मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो फरियादी महिला को न्याय दिलाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंचायती राज जिंदाबाद सुजाता–पंकज और पंचायत राज
कलावती ने अपने आवेदन में बताया कि 8 अगस्त शुक्रवार को वह गुरुवा पिपरिया बाजार गई थी। शाम करीब 6 बजे अचानक गब्बू यादव और राधेश्याम यादव ने उसके भाई रामपाल निवासी जीरुढाना तहसील भीमपुर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
ये भी पढ़ें: जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 पंचायत को किया सम्मानित
बीच-बचाव करने पहुंची कलावती के साथ भी मारपीट, छीनाझपटी और छेड़छाड़ की गई। उसकी मां बिन्दया को लकड़ी से पीटा गया, उनका लुगड़ा फाड़ दिया गया और चूड़ियां तोड़ दी गईं।
ये भी पढ़ें: तालाब की अनुमति के लिए किसान ने पालतू भैंस बेचकर दी रिश्वत
कलावती ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसका पांच वर्षीय भतीजा को, जो मोटरसाइकिल पर बैठा था, उठाकर फेंक दिया गया। आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और जाति सूचक अपशब्द बोले धमकी दी।
ये भी पढ़ें: 15वें वित्त और 5वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार
आवेदक का कहना है कि उसने अपनी मां के साथ मोहदा थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन न तो पावती दी गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कलावती के साथ आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा और समस्त आदिवासी विकास संगठन के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप धुर्वे, ग्राम पंचायत पिपरिया सरपंच, जनपद सदस्य और ग्रामीण रामपाल, कमल, गणेश, मौसम, कलावती, रामलाल, रामू, सुनील, जयसिंह, पवन, कैलाश, कमल, सतीश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
