नदी देखकर नहाने रुका डूबने से मौत,भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे थे शादी में…!
|
Betul News: भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे थे, शादी में अचानक नदी दिखी नहाने का मन किया नदी में उतरा और डूबने से मौत हो गई। मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।घटना गुरुवार को सारणी में हुई है।
- ये भी पढ़ें: कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को जमीन का कब्जा दिलाया
मृतक का नाम संजय इवनाती 29 साल है। वह भोपाल में मंत्रालय के कर्मचारी अरुण इनवाती का बेटा था। वह घर का इकलौता बेटा था। संजय अपनी मां पार्वती बाई 55 साल के साथ कार से भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहा था।
यहां 18 अप्रैल को उसकी भांजी की शादी होने वाली थी। सारणी थाना प्रभारी जयपाल ने बताया कि संजय कार से अपनी मां को लेकर जा रहा था। तभी तवा नदी के राजडोह घाट पर पहुंचने पर उसने कार रोकी।
मां से कहा कि वह नहाकर आ रहा है। मां कार में बैठी एक घंटे तक बेटे का इंतजार करती रहीं। जब काफी देर बाद तक भी लौटकर नहीं आया तो मां कार से नीचे उतरी। उसने देखा कि बेटा पानी में छटपटा रहा है।
मां ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक संजय पानी में डूब चुका था। सारणी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया।
- ये भी पढ़ें: कोतवाली थाना में उपनिरीक्षक और आरक्षक पर हमला
शव को पानी से निकालकर घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर भोपाल रवाना हो गए।