कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत, संगठन की मजबूती से ही परिवर्तन संभव: निलय डागा

कांग्रेस अध्यक्ष डागा ने कहा- संगठन ही सर्वपरि है,प्रत्येक कार्यकर्ता नेता पहले अपने बुथ फिर क्षेत्र पर फोकस कर संगठन सृजित करे

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बाबा साहेब और शहीदों को नमन कर किया अपने प्रथम दौरे का आगाज
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजित बैठकों में हुए शामिल
Workers are the real strength of Congress, change is possible only with the strength of the organization: Nilay Daga जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय विनोद डागा का पहला दौरा 30 अगस्त को उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस दौरे में उन्होंने शाहपुर, चोपना, घोड़ाडोंगरी, सारनी में आयोजित 8 बैठकों में भाग लिया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
डागा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही सर्वोपरी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करना होगा और फिर क्षेत्रीय स्तर पर संगठन सृजन कर कांग्रेस की जड़ें मजबूत करनी होंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत 30 अगस्त को शाहपुर में हनुमान डोल पूजन से हुई। यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक और वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद शाहपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ब्रम्हा भलावी, विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी, ओबीसी जिलाध्यक्ष नारायण धोटे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी दिन चोपना में उपब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। घोड़ाडोंगरी में आदिवासी स्मारक पर माल्यार्पण के बाद ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। सारनी जाते समय सलैया में जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुर, ललित यादव एवं उनके साथियों द्वारा स्वागत किया गया और वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। शोभापुर में पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इलियास एवं उनके साथियों ने भव्य स्वागत किया। पाथाखेड़ा तिराहा पर बटेश्वर भारती, मिथलेश सिंह, रोहित भारती और साथियों ने स्वागत किया। सारनी पहुंचने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाजार चौक और जयस्तंभ चौक पर सोमलाल पाल, अशोक पाल, शांति पाल, हरीश पाल, प्रविण पाल और पाल समाज के अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे, पूर्व अध्यक्ष तिरूपति एरेलू और साथियों ने स्वागत कर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। यहां सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और इसके बाद ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। इस बैठक में भोला कांती, नेहरू सिंह, भगवान जावरे, तिरूपति एरेलू, मनोज मालवे, मोहम्मद इलियास और समीर खान मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के प्रथम दौरे में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। उन्होंने हर बैठक में कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत हैं और संगठन की मजबूती से ही भविष्य में परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में यह हुए शामिल
बैठकों में प्रमुख रूप से नरेंद्र मिश्रा, मनी मंडल, नरेंद्र महतो, शिव मालवीय, संतोष सराटकर, धर्मेंद्र मालवी मीरावंती उइके, राजेंद्र परते, ज्ञानू परते, अशोक राठौर, किशोर चौहान, सुरेश पंड्या, भोला कांति, विक्की सिंह, हेमंत धोटे, वसीम खान, प्रदीप नागले, सीएम बेले, किरण झरबडे, नीरज राठौर, ओबीसी के जिला अध्यक्ष नारायण राव धोटे, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय पारधी, जिला उपाध्यक्ष लवलेश बब्बा राठौर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनिका नीरा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान, युवा कांग्रेस के संजय सरदार यादव सहित सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.