Betul Ki Taza News: जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने मनाया बेटे का जन्मदिन, बच्चों को बांटे कॉपी पेन
Betul Ki Taza News: Jais state convenor Jamwant Singh Kumre celebrated son's birthday, distributed copy pens to children
|
Betul Ki Taza News: बैतूल। जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने अपने बेटे अदम्य कुमरे के द्वितीय जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायक कदम उठाया। उन्होंने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शिक्षा ख़ंजनपुर पटेल स्कूल में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी और पेन वितरित किए। इस अवसर पर जामवंत सिंह कुमरे ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और अपने माता-पिता एवं गुरुओं का मान-सम्मान करने की सीख दी।
जामवंत सिंह ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखने चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, बिरसा मुंडा, और ज्योतिबा फुले जैसे महान पुरुषों के जीवन और उनके योगदान के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।
Betul Ki Taza News: जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने मनाया बेटे का जन्मदिन, बच्चों को बांटे कॉपी पेन
- यह भी पढ़ें : Betul Ki Khabar: पिपरिया उप स्वास्थ्य केंद्र के ठेकेदार ने गढ़े खोद बंद किया काम, स्कूल के सामने बन रहा है भवन हो सकता है हादसा
जामवंत सिंह कुमरे ने बच्चों को भविष्य में शिक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक वड़कुले सर, धुर्वे सर, वाघमारे सर, जयस युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सोनू धुर्वे, युवा नेता जितेंद्र सिंह इवने, गोकुल अड़लक, अक्षय इवने सहित अन्य स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने बच्चों को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित भी किया।