बैतूल में कांग्रेस भवन का नाम विनोद भवन रखने की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

Demand to name Congress Bhawan in Betul as Vinod Bhawan वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में बैतूल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) बैतूल ने जिला कांग्रेस भवन के निर्माण और उसका नाम पूर्व विधायक स्व.विनोद डागा के नाम पर विनोद भवन रखने की मांग को लेकर मांग पत्र दिया।

ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार में 500 साल पुरानी परंपरा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग आबिद खान (आबू) ने जीतू पटवारी से कहा कि हमारे नेता स्व. विनोद डागा ने जीवनभर कांग्रेस पार्टी के हितों के लिए कार्य किया और अंतिम समय तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प निभाया। विधायक रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र और पार्टी दोनों के लिए अहम योगदान दिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान की।

ये भी पढ़ें: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा मोती वार्ड

उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए बैतूल में शीघ्र ही जिला कांग्रेस भवन का निर्माण कर उसका नाम विनोद भवन रखा जाना चाहिए। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी बैतूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर यही मांग रखी थी। अब एक बार फिर यह मांग प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने रखी गई है।

ये भी पढ़ें: अतिवृष्टि से फसल क्षति पर तुरंत सूचना दें कृषक

इस मांग को कांग्रेस नेता राहुल पटेल, सोनू राठौर, तरुण मानकर, मनीष साहू, विजय पारधी, कुणाल चंदेलकर, रशीद कुरैशी, शिवम् आर्य, सोनू जायसवाल, अभय वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि स्व.विनोद डागा की निष्ठा और योगदान को देखते हुए बैतूल जिला कांग्रेस भवन का नाम विनोद भवन रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Crime News: बस स्टैंड से पार्सल गायब! मोबाइल चोरी का मास्टर प्लान फेल, आरोपी गिरफ्तार

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह भवन पार्टी के लिए एक मजबूत केंद्र बनेगा और साथ ही स्व. डागा के कार्यों की याद दिलाता रहेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.