पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार
चिचोली थाना क्षेत्र की दर्दनाक वारदात, नाबालिग बेटी बनी चश्मदीद गवाह
| |

CRIME NEWS/ चिचोली थाना अंतर्गत ग्राम पटवारीढाना में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना बीती 3 अगस्त की रात हुई, जब आरोपी सुखराम सेलुकर 45 साल ने अपनी पत्नी सुम्मीबाई सेलुकर 40 साल पर उसकी ही 15 वर्षीय बेटी के सामने जानलेवा हमला किया।
ये भी पढ़ें: रिश्वत के लिए सील किया पेट्रोल पंप, फिर 50 हजार लेकर खोला, अधिकारी कैमरे में कैद
पुलिस के अनुसार, रात करीब 2 बजे आरोपी ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। सुबह जब बेटी की नींद खुली, तो उसने मां को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। घबराई बेटी ने तुरंत अपने मामा राहुल सेलुकर को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने सुम्मीबाई को मृत पाया, जिनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दिलीप यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
ये भी पढ़ें: कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब जगह-जगह स्वागत, महाआरती और जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई सदभावना कावड़ यात्रा
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया। सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी आबिद अंसारी ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
ये भी पढ़ें: पटवारी से मारपीट के विरोध में तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भीमपुर भेजा गया। घटना के बाद से फरार आरोपी सुखराम की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी और आखिरकार उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: जंगल सत्याग्रह के महानायक सरदार गंजनसिंह कोरकू की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
आरोपी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक दिलीप यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
