कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब जगह-जगह स्वागत, महाआरती और जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई सदभावना कावड़ यात्रा
ताप्ती तट से शुरू हुई यात्रा, प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ समापन
| |
TODAY NEWS/ भक्ति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक बनी सदभावना कावड़ यात्रा सोमवार को जिले में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुई। यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने सुबह 7:30 बजे ग्राम खेड़ी ताप्ती से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों शिव भक्तों से साथ कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई।
ये भी पढ़ें: जंगल सत्याग्रह के महानायक सरदार गंजनसिंह कोरकू की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
यात्रा में शिवभक्तों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे मार्ग में जगह-जगह यात्रा का फूल बरसाकर एवं स्वल्पाहार करवा कर भव्य स्वागत किया गया । जिले में शांति, समृद्धि और सदभाव की भावना लेकर निकली यह यात्रा विभिन्न गांवों से गुजरते हुए बैतूल नगर पहुंची।
ये भी पढ़ें: रिश्वत के लिए सील किया पेट्रोल पंप, फिर 50 हजार लेकर खोला, अधिकारी कैमरे में कैद
यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ रहा इसके बाद ग्राम डेहरगांव , महदगांव , भड़ूस , दनोरा ,भारतढाना फोर लाइन ,और डॉन बॉस्को सदर में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात कावड़ यात्रा गेंदा चौक सदर, कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, शिवाजी चौक ,कोठी बाजार बस स्टैंड पहुंची।
ये भी पढ़ें: पटवारी से मारपीट के विरोध में तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
अंत में यात्रा का समापन प्राचीन शिव मंदिर कोठी बाजार में जलाभिषेक और महाआरती के साथ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव और जय मां ताप्ती के जयघोष करते आगे बढ़ते हुए 27 किलोमीटर की यात्रा की।
ये भी पढ़ें: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार
कावड़ यात्रा के स्वागत में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने एवं स्वागत करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। । आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था संयोजकों ने बड़ी ही श्रद्धा और सजगता से की थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दे गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति का पर्व मनाया, सदभाव और शांति के प्रति भी अपनी आस्था प्रकट की। कावड़ यात्रा में कावड़ यात्रा में अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, मनोज मालवे, अनुराग मिश्रा, मनोज आर्य, राहुल उइके, राजेश गावण्डे, डॉ. नितिन देशमुख, डॉ. रमेश काकोड़िया, मंगू सोनी, अनिल मगरकर, राजा सोनी, अखिलेश गोठी, मिथिलेश राजपूत, तरुण कालभोर, नेकराम यादव, सोनू पाल, आजाब राव झरबड़े, प्रतीक देशमुख, जामवंत कुमरे, प्रेम सरले , सेंटी वाघमारे, रत्नेश देशमुख, विक्की सिंह, किशोर चौहान, पिंटिस नागले, सुनील भलावी, ऋषि दिक्षित, बण्डु कुम्भारे, गोलू देशमुख, सोमेश त्रिवेदी, रुपेश आर्य, प्रतीक सोनी, रमेश गायकवाड़, अभिषेक पवार, चेतन राजपूत आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।
