पटवारी से मारपीट के विरोध में तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
एफआईआर के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी, पटवारी संघ ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
| |
TODAY NEWS/ शासकीय कार्य के दौरान पटवारी से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में अब तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला बैतूल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर 3 दिन के सामूहिक अवकाश की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़ें: जंगल सत्याग्रह के महानायक सरदार गंजनसिंह कोरकू की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि पटवारी संघ ने दिनांक 25 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया था कि तहसील बैतूल में पदस्थ पटवारी राजेन्द्र बेठे के साथ ग्राम खंजनपुर में 24 जुलाई को स्थल निरीक्षण के दौरान राजीव पिता अशोक मिश्रा द्वारा मारपीट की गई, गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
ये भी पढ़ें: कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब जगह-जगह स्वागत, महाआरती और जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई सदभावना कावड़ यात्रा
घटना की शिकायत के बाद थाना स्तर पर एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पटवारी संघ का कहना है कि इसी प्रकार की एक अन्य घटना 31 जुलाई को तहसील आमला के ग्राम कलमेश्वरा में घटी, जहाँ जांच दल प्रभारी राजस्व निरीक्षक ताप्तीप्रसाद बारस्कर, पटवारी बिरजलाल भलावी और पटवारी संतराम नर्रे के साथ दिनेश पिता देवीराम यादव ने अभद्र व्यवहार किया और शासकीय दस्तावेजों की छीना-झपटी की।
ये भी पढ़ें: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार
इस मामले में एफआईआर के बाद आरोपी को तत्काल उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। संघ ने आरोप लगाया है कि बैतूल तहसील के मामले में ढिलाई बरती जा रही है। फरियादी पटवारी राजेन्द्र बेठे को एमएलसी के लिए अस्पताल भेजने की बजाय कहा गया कि अपने स्तर से कहीं से भी एमएलसी करा लो, हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पीड़ित को और अधिक मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ रही है।
भेदभावपूर्ण रवैये पर जताई नाराजगी
इन दो घटनाओं की तुलना करते हुए पटवारी संघ ने प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर नाराजगी जताई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि बैतूल तहसील के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिले के समस्त पटवारी 6 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो संघ उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़ें: रिश्वत के लिए सील किया पेट्रोल पंप, फिर 50 हजार लेकर खोला, अधिकारी कैमरे में कैद
ज्ञापन देने में यह रहे शामिल सहदेव गंगारे, प्रहलाद वामनकर, जितेन्द्र पवार, विवेक मालवीय, विजय राठौर, राजिक अली, केशवकांत कोसे, जगन्नाथ कुमरे, देवेन्द्र झाडे, रमेश अमझरे, बबली साहू, सुशीला सिरसाम, लीना धग्मैश्वर, दिलीप करोचे, हरिओम चौरे, इमरान खान, कमलेश जैसवाल, रेखा परते, संतोषी प्रजापति, तेजस्विनी वामनकर सहित अनेक पटवारी उपस्थित रहे।
