लेडदा नदी में उफान, रेत से भरा ट्रैक्टर बहा

ग्रामीणों ने बचाने की भरपूर कोशिश की, पर तेज बहाव ने छीनी आजीविका

Flood in Ledda river, tractor full of sand swept away ग्राम बोंडलाखेड़ा में मंगलवार को लेडदा नदी का पानी अचानक उफान पर आ गया। इस तेज बहाव में रेत से भरा ट्रैक्टर बह गया। ग्रामीणों ने रस्सों की मदद से ट्रैक्टर को बचाने की जी-तोड़ कोशिश की, लेकिन प्रकृति के आगे सब नाकाम रहा।

ये भी पढ़ें: सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!

हादसे में ट्रैक्टर मालिक को लगभग आठ लाख रुपये का बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गनीमत रही कि चालक और किसान ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

ग्रामीणों के प्रयास रहे नाकाम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। उसी दौरान नदी किनारे खड़ा ट्रैक्टर बहने लगा।

ये भी पढ़ें: पेड़-पौधे ही हमारे सुखी जीवन का आधार : एसडीएम

मौके पर मौजूद किसानों ने तुरंत रस्से लाकर ट्रैक्टर को बांधने की कोशिश की, लेकिन बाढ़ के उफान के सामने उनकी मेहनत नाकाम रही। कुछ ही पलों में ट्रैक्टर लहरों में समा गया।

तीन किलोमीटर दूर पेड़ में फंसा मिला

बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की। ट्रैक्टर करीब तीन किलोमीटर दूर एक पेड़ में फंसा मिला, लेकिन वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

ये भी पढ़ें: बैतूल में पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

उसके पुर्जे बह गए और ट्रॉली का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

लोन पर खरीदा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर महज आठ महीने पहले ही लोन पर खरीदा गया था। अब तक केवल एक किश्त ही भरी गई थी।

ये भी पढ़ें: आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप ने बचाई घायल गाय की जान

हादसे में किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। ट्रैक्टर राजेश को किराए पर दिया गया था, जबकि ट्रॉली कपिल बिशने की बताई जा रही है।

मानसून बना खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार मानसून की रफ्तार तेज है। नदी-नालों में अचानक बाढ़ आने से गांवों और पहाड़ी इलाकों में खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे हालात में सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता किए जाएं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.