आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप ने बचाई घायल गाय की जान

इटारसी रोड पर हादसे के बाद ग्रुप ने दिखाई मानवता,पहुंचाया अस्पताल

Awaaz Do Hum Zinda Hai group saved the life of an injured cow बीती रात को इटारसी रोड स्थित कोसमी जोड़ के पास हुई एक घटना ने इंसानियत की मिसाल पेश की। यहां दो गायों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: बैतूल में पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की जानकारी समाजसेवी बंटी यादव ने तुरंत आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप को दी। सूचना मिलते ही ग्रुप के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस प्रशासन भी तुरंत वहां पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां मृत गाय को सुरक्षित रखा गया और घायल गाय का तत्काल इलाज शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: पेड़-पौधे ही हमारे सुखी जीवन का आधार : एसडीएम

आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर सड़क पर घूमने वाले गाय, बैल और अन्य पशुओं पर रेडियम लगाने का अभियान जल्द ही शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें: सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!

ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को समय रहते इन पशुओं का पता चल सके और सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: लेडदा नदी में उफान, रेत से भरा ट्रैक्टर बहा

यह पूरी घटना समाज में एक संदेश दे गई कि यदि हम सभी संवेदनशील होकर आगे आएं तो अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.