पेड़-पौधे ही हमारे सुखी जीवन का आधार : एसडीएम
बोरदेही तहसील परिसर में रोपे 51 पौधे सृजन 2025 ने दिया हरियाली का संदेश
| |
Trees and plants are the basis of our happy life: SDM स्थानीय उप तहसील परिसर बोरदेही में शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमियों ने सृजन 2025 अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कर परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन बोरदेही किसान संघर्ष समिति, अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला और श्रीकृष्ण लीला फाउंडेशन आमला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया ने कहा कि उप तहसील परिसर में जो पौधे लगाए जा रहे हैं, वे इस सृष्टि में हमारे योगदान को हमेशा याद रखेंगे। शास्त्रों में भी वृक्षारोपण का महत्व बताया गया है। यह तहसील परिसर पहले से ही आकर्षक है, जब ये पौधे बड़े होंगे तो और भी सुंदर व उपयोगी बन जाएगा।
ये भी पढ़ें: बैतूल में पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल
इससे पक्षियों और आमजन दोनों को लाभ मिलेगा। नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेंले ने कहा कि हमारी इच्छा है कि प्रतिदिन तहसील परिसर में बैठकर आमजन की सेवा की जाए।
ये भी पढ़ें: आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप ने बचाई घायल गाय की जान
जैसे ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी, उप तहसील में नियमित रूप से बैठकर प्रशासनिक कार्य होंगे। कार्यक्रम में औषधीय महत्व के 51 पौधे लगाए गए और बोरदेही के पर्यावरण प्रेमियों ने इन्हें पालने का संकल्प भी लिया।
ये भी पढ़ें: लेडदा नदी में उफान, रेत से भरा ट्रैक्टर बहा
श्रीकृष्ण लीला फाउंडेशन के राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बोरदेही क्षेत्र में एक बड़ा पार्क बनना चाहिए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित प्रयास किए जाने चाहिए। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी ने किसानों को वृक्ष लगाने के फायदे बताए और साथ ही बोरदेही तहसील कार्यालय को नियमित रूप से खोले जाने की चर्चा भी एसडीएम से की।
ये भी पढ़ें: सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!
इस पौधारोपण कार्यक्रम में तहसील के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इनमें सफी कुरैशी, लक्ष्मी नारायण साहू, गुरमीत सिंह, बिट्टू सलूजा, राजेंद्र मंडल, संजय यादव, दिनेश यदुवंशी, श्याम यदुवंशी, गायत्री परिवार के बब्बू सोनी, चंचलेश सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा आनंद वाईकर सोनी, नंदकिशोर सूर्यवंशी, पवन यदुवंशी, संदीप वाईकर, राजा सूर्यवंशी, चंचल सोनी, नवीन सूर्यवंशी, बालाजी मेडिकल के नवनीत सिंह सलूजा, यशवंत, राकेश साहू, न साधुराम यदुवंशी और अन्य कई लोग शामिल रहे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पर्यावरण प्रेमियों ने परिसर में पौधे लगाने के बाद इन्हें संजोकर रखने और संरक्षित करने का वचन भी लिया। इस दौरान बोरदेही में हरियाली का संकल्प गूंजा और सभी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाने का संदेश दिया।
