ग्राम पांगरा में लोकनृत्य और आकर्षक झांकी के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

शिक्षा, संस्कृति और नशामुक्ति का दिया संदेश

World Tribal Day celebrated with folk dance and attractive tableau in village Pangra ग्राम पांगरा में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर लोकनृत्य और आकर्षक झांकी के साथ हुई। इसके बाद पड़ा पेन की पूजा-अर्चना के साथ मंचीय कार्यक्रम का आगाज हुआ। मंच पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अन्तुसिंह मर्सकोले, अशोक टेकाम, लोक साहित्यकार एवं संगीतकार राजेश सरियाम और समाजसेवी जगन घानेकर ने अपने विचार व्यक्त किए।अन्तुसिंह मर्सकोले ने कहा कि आदिवासी भारत के मूलनिवासी हैं और उन्हें अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सरदार विष्णु सिंह उइके मूर्ति स्थापना दिवस पर जयस की महारैली आज, हजारों आदिवासी होंगे शामिल

अशोक टेकाम ने समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा को नितांत आवश्यक बताया। राजेश सरियाम ने कहा कि गीत-संगीत मनोरंजन का माध्यम जरूर है, लेकिन समाज को सुदृढ़ बनाने में शिक्षा की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से योग्यता और सफल व्यक्तित्व का निर्माण संभव है। जगन घानेकर ने युवा पीढ़ी से नशा एवं दुर्व्यसन से दूर रहकर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।

ये भी पढ़ें: सचिव की बर्खास्तगी के लिए लामबंद हुए सावंगी पंचायत के ग्रामीण

इस अवसर पर बैतूल सिंगर्स क्लब की संचालिका सीमा घानेकर और उनकी टीम ने लोकगीतों के माध्यम से प्रेरणादायक प्रस्तुति देकर ग्रामवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रामदास गुजरे ने किया, जबकि आयोजक समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज धुर्वे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता बबलू सलामे, धनराज धुर्वे, किशन वाड़िवा, श्यामराव वाडिवा, मूरतलाल, ब्रजलाल धुर्वे, मनोहर उइके, प्रमोद धुर्वे, सुखलाल पंद्राम, प्रेमलाल उइके, भजनलाल उसके, नितेश सिरसाम, संतोष सिरसाम, जलीराम धुर्वे, गन्नू सलामे, मनीष पाल, सुनील पाल, संजू गायकवाड़ एवं शिवराम गुजरे ने सहयोग किया। ग्राम की महिला समिति की रीना, श्यामकली, रेशमा उइके, चंदा, रेखा, सुनिता धुर्वे, सरिता, पिंकी, बाया गुजरे सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.