सरदार विष्णु सिंह उइके मूर्ति स्थापना दिवस पर जयस की महारैली आज, हजारों आदिवासी होंगे शामिल
सांस्कृतिक विरासत के साथ निकलेगी अनुशासनबद्ध रैली, परंपरा और अनुशासन के नियम लागू
| |
Today, Jais’ mega rally is being organized on the occasion of Sardar Vishnu Singh Uike’s statue installation day, thousands of tribals will participate स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी सरदार विष्णु सिंह उइके की मूर्ति स्थापना दिवस पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन द्वारा आज 11 अगस्त को जिला मुख्यालय बैतूल में भव्य सांस्कृतिक महारैली का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सचिव की बर्खास्तगी के लिए लामबंद हुए सावंगी पंचायत के ग्रामीण
यह आयोजन लगातार सात वर्षों से परंपरागत रूप से होता आ रहा है, जिसमें पूरे मध्यप्रदेश से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक पहचान के साथ शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय यादव महासभा ने आदिवासी समाज का किया भव्य स्वागत
जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे ने बताया कि हर वर्ष बढ़ते उत्साह और प्रतिभागियों की संख्या को देखते हुए समाज ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है तथा अनुशासन के लिए महत्वपूर्ण नियम तय किए हैं।
ये भी पढ़ें: बोड़ी में विश्व आदिवासी दिवस पर लिया संकल्प – नशा छोड़ेंगे, कुरीतियां खत्म करेंगे
बैठक में तय किया गया कि आयोजन में शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशे में पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। धारदार हथियार जैसे चाकू, छुरी, तलवार आदि लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, और मिलने पर उन्हें जप्त किया जाएगा।
महिलाओं के समूह में किसी भी युवक के प्रवेश पर रोक
रैली में शामिल होने वाले युवाओं को अपने मोबाइल और पर्स की सुरक्षा खुद करनी होगी। महिलाओं के समूह में किसी भी युवक के प्रवेश पर रोक होगी, केवल वालेंटियर्स ही इन समूहों की व्यवस्था देखेंगे। सभी ब्लॉक प्रभारी अपने-अपने दल के साथ उपस्थित रहकर व्यवस्था बनाएंगे। सांस्कृतिक महारैली में केवल आदिवासी लोकगीत और गाने ही बजाए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग दें और भगदड़ जैसी स्थिति न बनने दें। पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और वाहनों को केवल निर्धारित स्थान पर ही पार्क किया जाएगा। आयोजन स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था होगी और प्रतिभागियों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने का अनुरोध किया जाएगा।
आपातकालीन संपर्क के लिए नंबर जारी
आयोजन में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी रहेगी और आपातकालीन संपर्क के लिए नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। रैली के दौरान किसी भी समस्या की स्थिति में ऋतिक परते 7489484812,राजकुमार काकोड़िया 8871888750, कपिल मार्शकोंले 8819079883, सुनील कराचे 9098588419 और संदीप उइके 7617249967 से संपर्क किया जा सकेगा। संदीप धुर्वे ने कहा कि इन सभी सुझावों और नियमों का पालन कर हम सभी इस कार्यक्रम को सुरक्षित, अनुशासित और भव्य बनाएंगे, जिससे आदिवासी समाज की संस्कृति और एकता की एक मिसाल पेश की जा सकेगी।
