सचिव की बर्खास्तगी के लिए लामबंद हुए सावंगी पंचायत के ग्रामीण

जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन, कार्य में लापरवाही सहित कई गंभीर आरोप

Villagers of Savangi Panchayat mobilized for the dismissal of the secretary जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सावंगी के सचिव जगदीश ठाकुर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: सरदार विष्णु सिंह उइके मूर्ति स्थापना दिवस पर जयस की महारैली आज, हजारों आदिवासी होंगे शामिल

पंचायत की सरपंच सुजाता पंकज राउत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर सचिव को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: दंगल में राज्यभर से आए पहलवानों ने दिखाया दम

आवेदन में सरपंच सुजाता पंकज राउत ने उल्लेख किया कि सचिव जगदीश ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से पंचायत के कार्यों में रुचि नहीं दिखाई है। इस माह में उनकी कुल उपस्थिति मात्र तीन दिन रही है।

ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय यादव महासभा ने आदिवासी समाज का किया भव्य स्वागत

उन पर पूर्व में भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं और हाल ही में जिला पंचायत के सीईओ द्वारा उनके विरुद्ध वसूली की कार्रवाई भी की गई थी। महिलाओं के प्रति उनके व्यवहार को लेकर पूर्व में भी शिकायतें दर्ज की गई थीं।

ये भी पढ़ें: बोड़ी में विश्व आदिवासी दिवस पर लिया संकल्प – नशा छोड़ेंगे, कुरीतियां खत्म करेंगे

महिला सरपंच सुजाता पंकज राउत ने साफ कहा कि एक महिला होने के नाते उनके साथ कार्य करना संभव नहीं है, क्योंकि सचिव ठाकुर सप्ताह में केवल एक या दो दिन ही पंचायत में उपस्थित रहते हैं और उस दौरान भी दबाव बनाकर अपने हिसाब से काम करवाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्राम पांगरा में लोकनृत्य और आकर्षक झांकी के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

ग्रामीणों का कहना है कि सचिव ठाकुर की पहचान पंचायत कार्यालय में उपस्थिति से ज्यादा अनुपस्थिति के लिए है। न तो वे कार्य में गंभीरता दिखाते हैं और न ही गांव की समस्याओं को सुलझाने में रुचि लेते हैं।

ये भी पढ़ें: झाडेगाव फ़ॉरेस्ट ज़ोन में गौवंश हत्या का मामला उजागर, राष्ट्रीय हिंदू सेना की अहम भूमिका

सबसे गंभीर आरोप यह है कि उनका महिलाओं के प्रति व्यवहार अपमानजनक है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्पष्ट तौर पर मांग की है कि ऐसे सचिव को तत्काल ग्राम पंचायत सावंगी से हटाया जाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.