अखिल भारतीय यादव महासभा ने आदिवासी समाज का किया भव्य स्वागत
| |
All India Yadav Mahasabha gave a grand welcome to the tribal society विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज को संबोधित करने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर लक्ष्मण यादव (दिल्ली), डॉ. आनंद राय (इंदौर) एवं आदिवासी समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: सचिव की बर्खास्तगी के लिए लामबंद हुए सावंगी पंचायत के ग्रामीण
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला बैतूल (मध्य प्रदेश) की ओर से भीमपुर में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय यादव महासभा जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: सरदार विष्णु सिंह उइके मूर्ति स्थापना दिवस पर जयस की महारैली आज, हजारों आदिवासी होंगे शामिल
मंच पर प्रदेश महासचिव डॉ. तुलसीराम यादव, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव, जिला महासचिव बलदेव यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री प्रदीप यादव (भीमपुर) और ब्लॉक चिचोली अध्यक्ष श्री रामदास यादव उपस्थित रहे। इस आयोजन में यादव समाज के सैकड़ों वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए और आदिवासी समाज के साथ भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें: दंगल में राज्यभर से आए पहलवानों ने दिखाया दम
कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला, जहां दोनों समाजों ने एक-दूसरे के सम्मान और सहयोग का संकल्प दोहराया।
