दंगल में राज्यभर से आए पहलवानों ने दिखाया दम
| |
Wrestlers from across the state showed their strength in the Dangal राष्ट्रीय बजरंग व्यायाम शाला सदर बैतूल द्वारा बुजलिया के पावन पर्व के अवसर पर रविवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें: सचिव की बर्खास्तगी के लिए लामबंद हुए सावंगी पंचायत के ग्रामीण
इस दंगल में मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डी. डी. उइके, विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: सरदार विष्णु सिंह उइके मूर्ति स्थापना दिवस पर जयस की महारैली आज, हजारों आदिवासी होंगे शामिल
प्रतियोगिता की अध्यक्षता बैतूल नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बास्कर ने की। दंगल में पहलवानों की हर भिड़ंत पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य परंपरागत खेल कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।
ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय यादव महासभा ने आदिवासी समाज का किया भव्य स्वागत
प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
