मुलताई पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक – 5 वारंटी गिरफ्तार

थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया की अगुवाई में पुलिस टीम की बड़ी सफलता

Surgical strike by Multai police – 5 warrants arrested कानून से कितने भी दूर भाग लो, पुलिस की पकड़ से बचना आसान नहीं। इसका ताज़ा उदाहरण मुलताई पुलिस ने पेश किया है।

यह भी पढ़ें: जनता को मिलेगी जाम से राहत, कलेक्टर सूर्यवंशी ने संभाली कमान

थाना मुलताई की टीम ने पांच स्थायी वारंटियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

ऑपरेशन वारंटी में सफलता

पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी मुलताई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

यह भी पढ़ें: बैतूल में यात्री बसों और सवारी वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांबिंग गश्त के दौरान गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय में पेश किया।

ये वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

1. कमलेश पिता जसराम बामने, निवासी बिरोलीझिल्पा

2. संतोष पिता लक्ष्मण कहार, निवासी चिखलीकलां

3. इंदल पिता लाला भादे, निवासी मुलताई

4. ललित पिता बल्ली पवार, निवासी खैरवानी

5. हरिराम पिता मुकुन्द पवार, निवासी खम्बारा

टीम ने दिखाई चुस्ती-फुर्ती

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक मोहन गुप्ता, उपनिरीक्षक श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह और आरक्षक संजीत जाट, विवेक, कमलेश, सत्येन्द्र, अभिषेक वाडिवा एवं आनंद बट्टी की अहम भूमिका रही।

जनता में पुलिस की सराहना

मुलताई पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में कानून का खौफ और जनता में सुरक्षा का भरोसा दोनों बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: सतपुड़ा का टाइगर बना गाँव का मेहमान!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.