काली माता मंदिर के पीछे पहाड़ी से निकलीं आग की लपटें, श्रद्धालु बोले चमत्कार, अफसर बोले मिथेन गैस

MIRROR SAMACHAR/ परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर स्थित खेड़ीसावलीगढ़ गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब काली माता मंदिर के पीछे पहाड़ी की दरारों से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं।

ये भी पढ़ें: सर्जरी के लिए रक्त देकर हिंदू युवक ने बचाई मुस्लिम महिला की जान

यह दृश्य सबसे पहले कांवड़ यात्रियों ने देखा और गांव में खबर फैला दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: ग्राम पंचायत बाकुड़ में भ्रष्टाचार की खुली पोल

जहां एक ओर श्रद्धालु इसे माता रानी का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना में जुट गए, वहीं प्रशासन और विशेषज्ञों ने इसे एक संभावित प्राकृतिक गैस रिसाव का परिणाम बताया है।

 “माता रानी का चमत्कार” कहकर शुरू की पूजा

स्थानीय भक्तों ने इस दृश्य को दिव्य संकेत मानते हुए मंदिर में विशेष आरती और हवन शुरू किया।

ये भी पढ़ें: तीन विकासखंडों में नहीं है हॉस्टल की सुविधा

मंदिर समिति के सदस्य लक्ष्मण राठौर ने कहा, “ऐसा चमत्कार पहले कभी नहीं देखा। यह माता का आशीर्वाद है। विज्ञान हर चीज को नहीं समझ सकता।

 विशेषज्ञों की राय: मिथेन गैस का रिसाव

माइनिंग अधिकारी मनीष पालेवार ने बताया कि यह घटना मिथेन गैस के प्राकृतिक रिसाव के कारण हो सकती है। यह गैस आमतौर पर जमीन के नीचे जैविक तत्वों के विघटन से बनती है और ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर स्वतः जल उठती है।

ये भी पढ़ें: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेएच कॉलेज में रोपे 51 पौधे

पालेवार ने कहा, “हमारी टीम शनिवार को स्थल का निरीक्षण करेगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गैस का स्रोत क्या है और यह घटना कितनी गंभीर है।

 सोशल मीडिया पर वायरल

इस अद्भुत घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना एक्सप्रेस में युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत, बैतूल स्टेशन पर आपातकालीन रोक

लोग इसे चमत्कार भी कह रहे हैं और वैज्ञानिक चर्चा भी कर रहे हैं। दोपहर करीब 4 बजे तक आग की लपटें खुद-ब-खुद शांत हो गईं।

 क्या कहते हैं जानकार:

श्रद्धालु: देवी माँ का चमत्कार

वैज्ञानिक: मिथेन गैस का प्राकृतिक रिसाव

प्रशासन: जांच जारी, निष्कर्ष जल्द

यह घटना एक बार फिर उस प्रश्न को जन्म देती है – क्या हर रहस्य का जवाब विज्ञान के पास है, या कभी-कभी आस्था भी अपना चमत्कार दिखा देती है?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.