पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Knife attack in money dispute, accused arrested पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई खूनी वारदात के आरोपी को गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया

मामला क्या है

जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे ग्राम भैंसदेही निवासी परसराम पर उसके परिचित रमेश मालवीय ने पुलिया पर चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां

पेट, नाक और हाथ पर गंभीर चोटें आने से परसराम लहूलुहान हो गया। परसराम ने अपने परिजनों को बताया कि पैसों के विवाद में रमेश मालवीय ने जान से मारने की नीयत से उस पर वार किए।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त

ये भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

घायल को पहले जिला अस्पताल बैतूल लाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर फरियादी रमेश निर्मले की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 109 BNS का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 16 अगस्त को आरोपी रमेश उर्फ रिन्नू मालवी (43), निवासी भैंसदेही को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल

पूछताछ में आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त लोहे के चाकू को छिपाने की बात कबूल की, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा तथा आरक्षक शिवशंकर देवड़ा, अनिरुद्ध, नवीन और दीपक की सक्रिय भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.