बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल

The family became happy due to the promptness of Betul Bazaar Police मिलानपुर टोल के पास लावारिस हालत में घूम रही एक महिला को बैतूल बाजार पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला टोल क्षेत्र में अकेली घूम रही है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुँचा और महिला को सुरक्षित थाने लाया गया।

ये भी पढ़ें: बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां

पूछताछ में महिला ने अपना नाम किरण लुटे पति प्रकाश लुटे, निवासी शिवनगर भोपाल बताया। महिला की पहचान व सत्यापन के लिए पुलिस ने भोपाल की समाजसेवी संस्था लक्ष्मीनारायण आनंदम क्लब के सचिव श्री मोहन सोनी से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

संस्था लंबे समय से निराश्रित एवं मानसिक रूप से विचलित व्यक्तियों की देखभाल व पुनर्वास का कार्य कर रही है। संस्था और टी.टी. नगर थाना पुलिस की मदद से महिला का सही पता व परिजनों का संपर्क स्थापित किया गया।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त

अगले ही दिन 18 अगस्त को महिला के पति श्री प्रकाश लुटे बैतूल बाजार थाना पहुँचे, जहाँ पुलिस ने विधिवत कार्यवाही कर महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।

इस मानवीय कार्य में विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मी

थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक रमन धुर्वे, प्रधान आरक्षक अशोक झरबडे, प्रधान आरक्षक अरुण, आरक्षक संजू धुर्वे, आरक्षक स्नेहल परते एवं महिला आरक्षक लक्ष्मी शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल से एक परिवार को अपनी खोई हुई सदस्य वापस मिली।

ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.