मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया
| |

Multai police’s campaign bore fruit, the accused who was absconding for 23 years was caught थाना मुलताई पुलिस ने 1999 से फरार हत्या प्रयास के आरोपी हरिराम पिता मुकुंद पवार (54), निवासी खम्बारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त
मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर टीम ने उसे पकड़ा और न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने टीम की सराहना की है।
ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल
थाना मुलताई में वर्ष 1999 में अपराध क्रमांक 180/1999 धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी हरिराम पिता मुकुंद पवार (54), निवासी खम्बारा थाना मुलताई घटना के बाद से फरार था।
ये भी पढ़ें: बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां
घटना के समय आरोपी की उम्र मात्र 22 वर्ष थी। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन हरिराम लगातार फरारी काट रहा था।
ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार
18 अगस्त 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने हरिराम को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय मुलताई में पेश किया गया है।
गिरफ्तारी में रही पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक प्रआर बलराम सरयाम, प्रआर सोनू ठाकुर, आरक्षक संजीत जाट, अरविंद पटेल, विवेक चौरे और सेवाराम की विशेष भूमिका रही।
ये भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि बैतूल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है ताकि न्याय व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
